फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम तस्करों को पांच साल का कारावास

Tue, 11 Jul 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Court - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मादक पदार्थों की विशेष अदालत ने अफीम तस्करी करने वाले अभियुक्त नासिर और शब्बीर को पांच साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने आमेर निवासी इन अभियुक्तों पर पचास-पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं अदालत ने प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी कल्लू कुरेशी के संबंध में पुलिस को प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया कि 9 जुलाई 2012 को महेशनगर थाना पुलिस गश्त पर थी। इतने में अर्जुन नगर फाटक की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेजी से आई। पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल का चालक गलत दिशा में गाड़ी भगा ले गया। पुलिस को संदेह होने पर उसने मोटरसाईकिल का पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी में पुलिस को मोटरसाईकिल पर सवार दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल तीन किलो तीन सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें