घटनास्थल पर पड़ी लाशें और स्थानीय लोग
- फोटो : Vishnu Sharma
तेज धमाके के साथ बिजली का ट्रांसफार्मर फट गया। इससे 8 जनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चीख पुकार मच गई। मृतकों और विस्फोट से झुलसे लोगों के घरों में कोमराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने मृतकों और घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। यह दर्दनाक हादसा हुआ जयपुर जिले में दिल्ली हाइवे स्थित शाहपुरा थाना इलाके में। यहां के बागावास चौरासी गांव में खातोलाई के पास गुर्जरों की ढाणी में आज दोपहर को बिजली के ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। इससे भीषण आग लग गई और तब वहां मौजूद 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
वहीं, आग से कई लोग झुलसने से घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में चार महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा करीब 20 से 22 लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। घायलों का इलाज जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल में चल रहा है।
शादी समारोह में शामिल होने आए बाराती थे, जिंदा जल गए
लाशों के चारों तरफ खड़े स्थानीय लोग
- फोटो : Vishnu Sharma
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वहां बिजली मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इस दौरान वहां काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा थे। जो कि किसी शादी समारोह में शामिल होने आए बाराती थे। तभी दोपहर करीब सवा 2 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इससे आसपास मौजूद लोग चपेट में आ गए।
हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर शाहपुरा थाना पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं एंबुलेंस व दमकल टीम को बुलाया गया। घायलों व मृतकों को शाहपुरा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया। हादसे का पता चलने पर विधायक फूलचंद भिंडा भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी मुस्तैदी से घायलों के उपचार में जुट गई हैं।