फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में फायरिंग, निशाना चूका और मासूम को लगी गोली

Mon, 23 Oct 2017 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आपसी रंजिश के दौरान हुई फायरिंग में हमलावर का निशाना चूक गया और गोली वहां से गुजर रही एक मासूम को लग गई। 
विज्ञापन


यह घटना राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक जौनपुर गांव में रहने वाला लोकेश शाम को घर जा रहा था। इस दौरान चार युवक आए और उन्होंने रंजिश के चलते लोकेश पर फायरिंग कर दी। इस दौरान हमलावरों का निशाना चूक गया और गोली आठ साल की बच्ची को लग गई। बच्ची दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। 

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग घायल बालिका लेकर अस्पताल पहुंचे। उधर, इस घटना के बाद हमलावर भाग गए। लोकेश के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी अरेस्ट

arrest shimla
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली थी कि वारदात में शामिल आरोपी जौनपुर बास गांव में बैठे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने गांव में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बाय रोड थाने के सब इंस्पेक्टर विजय तिवारी ने बताया मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी धारासिंह, जलेसिंह और जयसिंह परमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लाल सिंह फरार है। बदमाशों के कब्जे से वारदात में उपयोगी हथियार भी बरामद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें