पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड में शामिल बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
टैक्सी किराए पर लेकर उसके ड्राइवर की हत्या कर देने वाली गैंग का पर्दाफाश हो गया है। दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अलवर जिले के बहरोड में दस दिन पहले एक टैक्सी ड्राइवर हत्याकांड का खुलासा करते हुए वारदात में लिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होनें आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।
जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा जयपुर से एक टैक्सी को किराए पर लेकर उसके चालक रमेशचंद बैरवा 40 वर्ष की हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान उनकी गाड़ी एक गड्ढे में फंस गई थी, जिसके बाद बदमाश गाड़ी को वहीं छोड़ कर भाग गए थे।
इस मामले में बहरोड़ पुलिस ने दो बदमाशों अलवर के टपूकड़ा क्षेत्र रोहित (24) और सचिन कुमार (22) को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। दोनों बदमाशों द्वारा आधा दर्जन से अधिक चोरी और लूट और हत्या के मामले स्वीकार किए हैं।