फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद पिता-पुत्र ने उठाया ऐसा कदम, दंग रह गए देखने वाले

Sun, 21 Jan 2018 07:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर के पीसांगन थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता-पुत्र ने मामूली कहासुनी को लेकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि हर कोई दंग रह गया। दोनों के फंदा लगाने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली, यहां लोग एकत्र हो गए। अब पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पीसांगन थानाप्रभारी कंवरपाल सिंह शेखावत ने बताया कि मेवाड़िया गांव के रहने वाले 40 वर्षीय शिवराज और उसके बेटे अजयपाल का शव फंदे से झूलता मिलने की जानकारी मिली। इस पर वह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। उन्होंने बताया कि दोनों पिता-पुत्र घर पर अकेले ही थे। पिता शिवराज आदतन शराबी है। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई और दोनों ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

मां गई हुई थी ननिहाल

जानकारी के अनुसार, अजयपाल की मां अपने ननिहाल गई थी। आगामी 29 को उनके घर में कोई कार्यक्रम भी होने वाला था। थानाधिकारी शेखावत ने यह भी बताया कि अजयपाल के बड़े भाई की मौत कुछ समय पहले ही रायफल की गोली लगने से उसके ननिहाल में हुई थी। परिजनों ने पिता-पुत्र की मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें