फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से फोन पर बात की और फिर इस तरह आई इंजीनियर की मौत

Wed, 13 Sep 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मौत - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दोस्त की बर्थडे पार्टी सेलीब्रेट करने के बाद देर रात पत्नी से मोबाइल फोन पर हो रही बातों के दौरान ही एक इंजीनियर के कदम लड़खड़ा गए और वह छत की बालकनी से नीचे गिर गया। रातभर खून रिसता रहा। आखिरकार उसकी मौत हो गई। आज सुबह जाग होने पर स्थानीय लोगों ने इंजीनियर को पार्किंग में गाड़ियों के बीच लहूलुहान हालत में देखा तो सनसनी मच गई। उसे संभाला तो मृत मिला।
विज्ञापन


यह घटना जयपुर के ज्योति नगर थाना इलाके की है। मृतक संदीप यादव मूल रुप से आजमगढ़, उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। वह जयपुर में एक टेलीकॉम कंपनी में जॉब करता था। यहां ज्योति नगर में इमली वाला फाटक के पास गणेश काॅलोनी में एक फ्लैट किराए पर लेकर रहता था। 

बताया जा रहा है कि कल संदीप के दोस्त दीपक का जन्मदिन था। इस पर दीपक और उनके पांच छह दोस्तों ने मिलकर संदीप के फ्लैट पर पार्टी आयोजित की। इसमें संदीप और उसके दोस्तों ने शराब पी। पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्त चले गए। इसके बाद देर रात को संदीप बालकनी में खड़े होकर अपनी पत्नी से फोन पर बातें कर रहा था, जो कि आजमगढ़ में मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और तब तक संदीप के काफी खून बह गया

dead body - फोटो : Demo pic
संदीप के पैर इसी दौरान  लड़खड़ा गए और वह बालकनी से नीचे पार्किंग में गिर गया। घटना के वक्त आसपास रहने वाले लोग सो चुके थे। इससे किसी को पता नहीं चला और तब तक संदीप के काफी खून बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने संदीप का मोबाइल फोन चैक कर अंतिम डायल नंबर देखा तो आखिरी बात पत्नी से होने का पता चला। पुलिस ने संदीप की पत्नी से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह आजमगढ़ में मौजूद है। देर रात को संदीप ने नींद आने की बात बोलकर फोन काट दिया था। संभवतया इसी के बाद हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें