मिट्टी की खुदाई करते वक्त ढही खदान
- फोटो : Vishnu Sharma
बारां जिले के छीपाबड़ौद तहसील में सोमवार को खुदाई करते वक्त मिट्टी की खदान भरभराकर ढह गई। इस हाससे में पांच महिला व बच्चे दब गए थे इनमें से एक महिला व बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब एक बजे अकलेरा रोड़ पर नयापुरा गांव में हुआ। यहां मकान बनाने के लिए कुछ लोग नदी किनारे खदान से मिट्टी निकाल रहे थे। इस दौरान ये खदान भराभराकर ढह गई और यहां काम कर रही महिलाएं एवं बच्चे दब गए।
लोगों का आरोप है कि इस हादसे की सूचना देने के काफी देर तक एंबुलैंस मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रुप से घायल तीन जनों को अकलेरा अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि यहां अवैध रुप से खनन हो रहा था। मौके पर छीपाबड़ौद एसडीएम हीरालाल वर्मा व द्वितीय थानेदार रामहेतार्थ पार्थ मौके पर राहत कार्य करवाने में जुटे है।