राजस्थान के पवित्र तीर्थों में शामिल अजमेर के पुष्कर सरोवर में आज एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक जयपुर का रहने वाला था और यहां दोस्तों के साथ स्नान करने आया था।
पुष्कर थानाधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि जयपुर झोटवाड़ा निवासी हितेश प्रजापत अपने दोस्तों के साथ पुष्कर घूमने आया था। इसी दौरान आज रामघाट पर स्नान करते वक्त गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। उसके डूबते ही उसके दोस्तों ने मदद के लिए गुहार लगाई। गोताखोर तुरंत पानी में कूद गए, लेकिन घंटों प्रयास के बाद हितेश के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।