बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मचारी ने की खुदकुशी
सब हेड... घर में साड़ी से फंदा बनाकर दी जान
- आत्महत्या का कारण नहीं हो पाया स्पष्ट
- मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रेम नगर थाना इलाके में बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हंसारी पावर हाउस के पीछे स्थित हरिजन कॉलोनी में रहने वाले छोटेलाल का पुत्र विजय रायकवार (22) बिजली विभाग में ठेका कर्मचारी था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से पत्नी मायके में थी। शनिवार को वह घर में अकेला था। इसी दरम्यान तकरीबन डेढ़ बजे उसने घर में लगे लोहे के रोड के सहारे साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घटना से पहले उसकी फोन पर किसी बात हो रही थी। पुलिस ने फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।