फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल बूथ पर दिनदहाड़े ऐसा 'तांड़व', जिसने भी देखा सहम गया

Thu, 17 Aug 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हाथों में डंडे लिए तोड़फोड़ करते युवक (गोले में)) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टोल टैक्स ना देने को लेकर कुछ युवकों ने ऐसा किया जिसे देखकर टोल बूथ पर बैठे कर्मचारी भाग छूटे। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हाथों में डंडे लिए युवक टोल बूथ पर खुलेआम तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन


घटना अलवर के मालाखेड़ा थाना अंतर्गत अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर महुआ टोल टैक्स की है। यहां पर टोल नहीं देने की बात को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पिकअप संचालकों द्वारा टोल टैक्स के सभी बूथों पर जमकर तोड़फोड़ की गई। हमलावर बूथ में रखी नकदी को भी लेकर फरार हो गए।

घटना में दो ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मालाखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

टोल देने से करते हैं इनकार

टोलबूथ पर टूटे शीशे - फोटो : amar ujala
मालाखेड़ा थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि पिकअप संचालक टोल पर अपनी मनमर्जी के चलते टोल देने से इनकार करते हैं। अपनी इसी मांग को लेकर आज कुछ निजी वाहन संचालकों द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर टोल पर तोड़फोड़ की गई।

इस तोड़फोड़ में टोल बूथ पर कार्यरत कंप्यूटर आॅपरेटर यूपी निवासी विष्णु शर्मा और मोहम्मद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल टैक्स संचालकों ने नकदी लूटने की भी जानकारी दी है, जिसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें