फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा दे युवती को फांसा, बिकता रहा जिस्म, लुटती रही आबरू

Thu, 17 Aug 2017 05:43 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को नेपाल से दिल्ली लाकर न सिर्फ जीबी रोड पर एक कोठे पर बेच दिया, बल्कि रोजाना उसकी आबरू का सौदा भी होता रहा।
विज्ञापन


नेपाल से लाई गई 22 वर्षीय महिला की पिछले पांच महीने में करीब 30 लोगों ने इज्जत लूटी। नेपाल से लड़की को आरोपी महिला ने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली लायी और दिल्ली के बदनाम इलाके जीबी रोड में एक कोठे पर बेच दिया।

यहां पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई, उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया और जबरन उसे करीब 30 लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। पांच महीने बाद महिला किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई और पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फाइल
शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस, दिल्ली महिला आयोग और एक एनजीओ द्वारा जीबी रोड में रेड मारी गई, जहां से उस आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया जिसने पीड़िता को जबरन देह व्यापार में डाला था। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, महिला की मुलाकात पीड़िता से नेपाल में हुई थी। 

पीड़िता ने आयोग को बताया कि कुछ दिन पहले एक अफवाह फैली थी कि कोठे पर पुलिस की रेड पड़ने वाली है। कोठे के मालिकों द्वारा पीड़िता को किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। इसी बीच उसे मौका मिल गया और वह वहां से भाग खड़ी हुई।

वहां से भागने के बाद पीड़िता का संपर्क पूर्वी दिल्ली के कुछ लोगों से हुआ जिनकी मदद से पीड़िता एक एनजीओ जा पहुंची। इसके बाद  एनजीओ ने इसकी जानकारी दिल्ली महिला आयोग को दी और पुलिस की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें