फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगमरमर नगरी मकराना में ढही खान, मजदूर दबे

Sun, 28 May 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मकराना में ढही खान, मजदूर दबे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नागौर जिले में संगमरमर नगरी मकराना में रविवार शाम को खान ढह गई। जिसमें दो से तीन मजदूरों की जान चली गई। इसके अलावा कुछ अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर काफी संख्या में आसपास काम कर रहे मजदूर व ठेकेदार दौड़कर वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी नागौर पुलिस को दी गई। तब मकराना थाना पुलिस और उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद बड़ी भारी क्रेनों की मदद से खान में ढहे भारी पत्थरों को हटाकर नीचे दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरु हुआ।

जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। जब खान में मजदूर पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे। तभी खान में अचानक पत्थर ढहने लगे। वहां मौजूद मजदूर संभल पाते इससे पहले भारी भरकम कई फीट नीचे लुढ़कते हुए चले गए। इससे खान में मौजूद मजदूर दब गए। वहां अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। देर शाम तक मजदूरों को निकालने का काम चल रहा था। इस दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और भारी जाप्ता तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें