कोटा की अनंतपुरा थाना पुलिस ने अपराधी द्वारा रची जा रही व्यापारी की हत्या की साजिश को नाकाम किया है। आरोपित को वारदात करने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित इमरान कालिया व्यापारी की हत्या करता इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 3 पिस्टल भी बरामद की है। शहर एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि आरोपित इमरान जानलेवा हमले के आरोप में फरार चल रहा था, जिसके पर 3 हजार का ईनाम भी घोषित है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि इमरान शहर में एक व्यापारी की हत्या करने की फिराक में था। इमरान की व्यापारी से पुरानी रंजिश थी, जिसके के चलते वह वारदात को अंजाम देता। पुलिस ने व्यापारी का नाम फिलहाल उजागर नहीं किया है।