फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित कांस्टेबल ने किया था कांस्टेबल का अपहरण

Fri, 17 Nov 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
kidnep - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक पुलिस कांस्टेबल के अपहरण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस वारदात में कोई और नहीं बल्कि निलंबित एक पुलिस कांस्टेबल ही सूत्रधार निकला। 
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के उदयपुर जिले का। जहां सूरजपोल थाना पुलिस ने कांस्टेबल के अपहरण केस का पर्दाफाश कर एक आरोपी धरमीचंद पुत्र अमरचंद जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस का निलंबित कांस्टेबल है। 

कांस्टेबल कान सिंह मीणा ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि अजमेर के तिलोनियां निवासी पुलिस कांस्टेबल धरमीचंद पुत्र अमरचंद जाट ने गत 2 सितम्बर को अपहरण कर लिया था और उसे डबोक क्षेत्र में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां आरोपी ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी धरमीचंद जाट को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के वक्त पीड़ित कांस्टेबल कान सिंह मीणा पुलिस लाइन में तैनात था तथा वर्तमान में झल्लारा थाने में तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें