फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमेर में आतंकियों के कब्जे से पर्यटकों को कमांडोज ने ऐसे कराया मुक्त

Wed, 03 May 2017 05:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कमांडोज का ड्रिल आॅपरेशन - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में बुधवार को छह हथियारबंद आतंकियों द्वारा विदेशी पर्यटकों को बंधक बनाने की सूचना से हडकम्प मच जाता है। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद इन सभी आंतकियों को मार गिराया जाता है और मेहमानों को सकुशल मुक्त करा लिया जाता है। 
विज्ञापन


चौकिए मत, ये केवल मॉक ड्रिल था। देश में आतंकी हमलों को लेकर समय—समय पर जारी किए जाने वाले अलर्ट को देखते हुए आमेर महल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रदेश में आतंकियों से निपटने में जांच एजेंसियो की क्षमता को परखा गया। ये मॉक ड्रिल पुलिस और जिला प्रशासन ने विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर की। 

पुलिस व जिला प्रशासन को एक गोपनीय सूचना दी गई कि आमेर महल में छह हथियारबंद आतंकी घुस गए है। जिन्होंने 10 पर्यटकों को महल में एक कमरे में बंधक बना लिया है। दोपहर करीब दो बजे इस सूचना के बाद प्रदेश की सुरक्षा जांच एजेंसियां, नार्थ जिले के पुलिस अधिकारी, एटीएस राजस्थान के ईआरटी व क्यूआरटी के आधुनिक हथियारों से लैस कमांडोज, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड व सिविल डिफेंस के जवान आमेर महल पहुंचे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

और बंधक बने सैलानियों को मुक्त करवाया।

आमेर महल में ड्रिल आॅपरेशन - फोटो : Vishnu Sharma
उन्होंने महल में मौजूद शेष पर्यटकों को सुर​क्षित तरीके से बाहर निकाला। इसके बाद अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडोज ने ​आमेर महल को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एक नक्शे के जरिए उस स्थान को दिखाया जहां आतंकियों ने पर्यटकों को बंधक बना रखा था। इसके बाद कमांडोज ने करीब दो घंटे चलाए आॅपरेशन के बाद आतंकियों को मार गिराया और बंधक बने सैलानियों को मुक्त करवाया।

पहले तो पुलिस व कमांडोज की गाड़ियों के तेज सायरन बजाकर आमेर महल तक पहुंचने से स्थानीय लोगों में भी सनसनी मच गई। बाद में, मॉक ड्रिल का पता चलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जयपुर में जेएलएन मार्ग पर वल्र्ड ट्रेड पार्क में भी इसी तरह का मॉक ड्रिल किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें