फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक व उसके दो भाइयों को बंधक बनाकर लूटपाट    

Wed, 03 May 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशांत विहार इलाके में तीन बदमाशों ने मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक और उसके दो भाइयों को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर हुंडई क्रेटा कार लूट ली। बदमाश तीनों भाईयों से मोबाइल फोन और हजारों रुपये व अन्य सामान लेकर फरार हो गये।
विज्ञापन


घटना के समय तीनों भाई फिल्म देखकर घर लौट रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवीन कुमार(26) परिजनों के साथ रोहिणी सेक्टर नौ इलाके में रहता है।

वह मर्चेंट नेवी में काम करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ है। सोमवार रात वह अपनी हुंडई क्रेटा कार से अपनी बुआ के बेटे अश्वनी और चचेरे भाई राहुल के साथ रोहिणी सेक्टर 11 स्थित जी3एस मॉल में बाहुबली फिल्म देखने गया था।
विज्ञापन


फिल्म देखने के बाद तीनों देर रात घर लौट रहे थे। कार को नवीन चला रहा था। साढ़े बारह बजे रात जापानी पार्क के पास तीन युवक अचानक उनकी कार के सामने आ गए। एक्सीडेंट न हो इसके लिए नवीन ने तुरंत ब्रेक लगाकर कार को रोक दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने नवीन को शीशा उतारने के लिए कहा

- फोटो : अमर उजाला
कार के रूकते ही तीनों युवक पिस्टल निकालकर नवीन के पास पहुंचे। बदमाशों ने नवीन को शीशा उतारने के लिए कहा। शीशा उतारते ही बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। एक बदमाश ने गोली चला देने के लिए कह रहा था। डरे सहमे नवीन ने बदमाशों को सारा सामान ले लेने के लिए कहा।
     
उसके बाद बदमाशों ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये, बाइक की आरसी, एटीएम कार्ड ले लिए। उसके बाद बदमाशों ने तीनों भाइयों को कार से नीचे उतारकर कार लेकर फरार हो गये। नवीन ने राहगीर की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ितों ने बताया कि तीनों बदमाश हरियाणवी भाषा में बोल रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें