फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को धोखे से पिलाई शराब, नशे की हालत में किया ये घिनौना काम

Fri, 06 Oct 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक कॉलेज छात्रा को धोखे से शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब पीड़िता के परिजनों को ये पता चला तो उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के सीकर सदर थाना इलाके के गोकुलपुरा गांव से जुड़ी है। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी पीड़िता के गांव गोकुलपुरा का रहने वाला है। आरोप है कि उसने पीड़िता को शीतल पेय में शराब मिलाकर पिला दी और फिर उसे सूनसान  जगह ले गया। यहां नशे की हालत में उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया तो गुस्साए घरवालों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस ने पीड़िता को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां मेडिकल भी करवाया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें