एक कॉलेज छात्रा को धोखे से शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब पीड़िता के परिजनों को ये पता चला तो उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी।
घटना राजस्थान के सीकर सदर थाना इलाके के गोकुलपुरा गांव से जुड़ी है। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी पीड़िता के गांव गोकुलपुरा का रहने वाला है। आरोप है कि उसने पीड़िता को शीतल पेय में शराब मिलाकर पिला दी और फिर उसे सूनसान जगह ले गया। यहां नशे की हालत में उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया तो गुस्साए घरवालों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी।
इसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस ने पीड़िता को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां मेडिकल भी करवाया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।