फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश घुमाने का झांसा देकर ठगी

Tue, 13 Jun 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाईस गोदाम पर स्थित एक ट्रेवल कंपनी के द्वारा कुछ लोगों को विदेश में घुमाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में एडवोकेट पीके जैन ने अशोक नगर थाने में सोमवार को मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


एफआईआर में कहा गया है कि ठगी से पीड़ित करीब सात-आठ परिवार विदेश ट्यूर पर गए है, जो हांगकांग में फंसे हुए है। जानकारी के मुताबिक ठगी से पीड़ित लोगों में न्यायिक अधिकारी भी शामिल है। ठगी से पीड़ित परिवारों ने गोल्डन यात्रा कंपनी से संपर्क कर मेक माई ट्रिप के माध्यम से हांगकांग व मकाऊ देशों में घूमने के लिए ट्यूर बना कर दिया था। यह परिवार हांगकांच पहुंचा तब वहां ट्रेवल कंपनी का कोई एक्जीक्यूटिव नहीं मिला। तब इन्होंने अपने खर्च से होटल बुक करवाया।

मामले के तहत हांगकांग से जयपुर में ट्रेवल कंपनी से संपर्क किया, तो उन्होने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद न्यायिक अधिकारी के परिचित एडवोकेट जैन ने सोमवार को अशोक नगर थाने पहुंचकर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। जिसकी जांच सबइंस्पेक्टर कृष्णकुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें