फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलट गई और मच गया कोहराम, एक की मौत

Sun, 06 Aug 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवारियों से भरी बस बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह हादसा राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में जैतसर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक बस रामसिंहपुर से श्रीगंगानगर की तरफ जा रही थी। करीब साढ़े आठ बजे बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इससे बस में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई। दर्जनभर से अधिक अन्य यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें एक युवती पूनम की हालात गंभीर बताई जा रही है। इसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज डाबला के हॉस्पिटल में चल रहा है। दुर्घटना के कारण रायसिंहनगर-जैतसर सड़क मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मृतका के शव को शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम के लिए जैतसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें