फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री बुआ ! भैया बड़ा ना भतीजा, सबसे बड़ा रुपैया

Sun, 09 Jul 2017 03:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
 'भैया बड़ा ना भतीजा, सबसे बड़ा रुपैया' है। कलयुगी बुआ ने चंद रुपयों के लालच में रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने ही भतीजे का सौदा कर दिया। 
विज्ञापन


चौंकाने वाली यह घटना जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां आदर्श नगर इलाके में रहने वाले लालचंद उर्फ पप्पू ने अपने एक साल के बेटे के अपहरण होने का मामला थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद जांच में पता चला कि बच्चे का अपहरण नहीं हुआ था। उसकी बुआ मंजू ने उसे बिहार की रहने वाली पुष्पा नाम की महिला को 50 हजार रुपए के लालच में बेच दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपित बुआ मंजू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, बच्चे को भी दस्तयाब कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपित मंजू ने कुछ महीने पहले ही पुष्पा को अनाथालय से बच्चा दिलवाने की बात कह रखी थी। इसी दौरान बीती 6 जुलाई को उसकी भाभी नीतू अपने बच्चे का लेकर आगरा रोड गई थी, जहां मंजू उसे मिली। मंजू ने भाभी नीतू को किसी काम से घर भेज दिया और बच्चा खुद के पास ले लिया। इसके बाद उसने बच्चे को पुष्पा को सौंप दिया और बच्चे के गायब होने की मनगढ़ंत कहानी भाई को बता दी। तब जाकर भाई ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंजू की कहानी की पोल खुल गई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें