जयपुर में बाइक सवार बदमाश दो अलग-अलग वारदातों में दो राहगीर महिलाओं के बैग लूटकर भाग निकले। इसमें पहली वारदात प्रताप नगर में विद्यानगर निवासी तपस्या कोली के साथ हुई। उन्होंने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह मंगलवार को वीआईटी कॉलेज के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर बैग छीनकर भाग निकले। बैग में करीब ढाई हजार रुपए व दो मोबाइल फोन रखे हुए थे।
इसी तरह दूसरा बदरवास निवासी किरणबाला के साथ हुई। उन्होंने वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि वह किसी काम के लिए स्कूटी से वैशाली नगर आई थी। इस दौरान गंगासागर कॉलोनी के गेट के पास स्कूटी खड़ा कर उतर रही थी। तभी पीछा करते आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर किरणबाला का बैग लूट लिया और वहां से भाग निकले। लूटे गए बैग में उनकी चैक बुक, पासबुक, एटीएम व नकदी रखी हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।