फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच पति से मांगी रिश्वत, बीडीओ, सचिव, जेटीए अरेस्ट

Wed, 10 May 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर जिले के बहरोड़ तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई कर पंचायत समिति बहरोड़ के विकास अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक व दलाल की भूमिका निभाने वाले आरोपी सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अलवर में एसीबी के उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शीशराम यादव है। वह पंचायत समिति बहरोड़ का विकास अधिकारी है। दूसरा आरोपी राजेश कनिष्ठ तकनीकी सहायक है, जबकि तीसरा आरोपी ग्राम पंचायत बुड़वाल का सचिव सुभाष यादव है।

इनके खिलाफ ग्राम पंचायत बुड़वाल के सरपंच के पति शशि यादव ने एसीबी में शिकायत की थी। जिसमें बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में इंटरलोक सड़क का निर्माण कार्य करवाया था। इसकी एमबी भरने और पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में कनिष्ठ तकनीकी सहायक राजेश ने 55 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


उस कार्य की एमबी व सीसी पर हस्ताक्षर करने की एवज में पंचायत समिति बहरोड़ के विकास अधिकारी शीशराम यादव ने ग्राम पंचायत बुड़वाल के सचिव सुभाष यादव के माध्यम से परिवादी शिकायतकर्ता शशि यादव से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

मंगलवार को शिकायत का सत्यापन होने पर अलवर में एसीबी के उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद के निर्देशन में एसीबी के इंस्पेक्टर रमेश माचरा के नेतृत्व में गठित टीम ने ट्रेप रचा। बुधवार को सरपंच पति शशि यादव रिश्वत की रकम लेकर पंचायत समिति के कार्यालय भेजा। जहां एसीबी ने विकास अधिकारी शीशराम यादव को 5 हजार रुपए तथा जेटीए राजेश को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी सचिव सुभाष यादव को दलाल की भूमिका निभाने पर गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें