फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच पर लगा रहे थे सट्टा, 7 गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
होटल में पकड़े गए सटोरिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में क्रिकेट के सटोरियों ने अपने पांव कई शहरों में फैला लिए हैं। अजमेर पुलिस ने सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहर के एक होटल से चैम्पियंस ट्रॉफी में खेले जा रहे श्रीलंका पाकिस्तान मैच पर सट्टा खेलते लगाते बुकी और सटोरियों को पकड़ा है। सटोरियों से करोड़ों का हिसाब बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आईपीएस मोनिका सेन ने बताया कि पुरानी मंडी स्थित होटल में चल रहे सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया। मौके से 7 जनों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके पास से 22 हजार की नकदी, 2 बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि कुख्यात सटोरिये बंटी हलवाई की लाइन पर उक्त सटोरिए दाव लगा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें