फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चारे का व्यापारी यूं कर रहा था अफीम की तस्करी, धरा गया

Tue, 13 Jun 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अफीम तस्करों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उदयपुर पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा है। युवक अफीम को छुपाने के लिए पेट पर बांधकर ले जा रहे थे। युवक अफीम को चितौड़गढ़ से खरीद कर ला रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि वे इसे उदयपुर में सप्लाई करने वाले थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के देबार क्षेत्र के निकट मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान पेट पर अफीम बांध कर अवैध परिवहन कर रहे युवक पुलिस की पकड़ में आ गए। उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस दीपक यादव मय टीम ने देबारी के निकट नाकेबंदी कर एक्टिवा पर आते 3 युवकों को रोका। तलाशी लेने पर भीण्डर तहसील के वाना निवासी यशवंत पुत्र प्रभुलाल मेनारिया के पेट पर एक किलोग्राम अफीम की थैली बंधी हुई मिली।

उसके साथ ही खेड़ा वल्लभनगर निवासी प्रकाश पुत्र कमलाशंकर डांगी के पास आधा किलो डोडा-चूरा भी बरामद किया गया। तीसरा साथी अपचारी था, जिसे पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम चित्तौडगढ़ के निकुंभ से लाए थे और उदयपुर सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। यशवंत मेनारिया की वाना में पशु आहार की दुकान है जबकि प्रकाश किराणा की दुकान चलाता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें