फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन गए थे शोक जताने, पीछे से नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 19 Sep 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
परिवार वाले रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने गए थे और पीछे से नाबालिग को अकेली पार कर एक बदमाश ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने हिम्मत दिखाई तो बदमाश वहां से भाग गया। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान के करौली की है। यहां एक आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य आठ साल की मासूम को घर में अकेला छोड़ कर रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने गए थे। 

इस दौरान एक बदमाश घर में घुसा और बालिका के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। बालिका के विरोध को देखते हुए आरोपी वहां भाग गया। जब परिजन लौटे तो बालिका ने आपबीती बताई। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने इस मामले आरोपी खुर्शीद को धरदबोचा। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया और रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार भी बंद कराए गए और कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें