फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारी बेटे से परेशान मां ने उसे सुपारी देकर मरवाया

Tue, 19 Sep 2017 04:56 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना मुंबई के पश्चिम भायंदर इलाके की है। यहां एक मां ने अपने बेटे की गंदी हरकतों से परेशान होकर बड़े बेटे की मदद के उसको जान से मरवा दिया। अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार 21 साल का मृतक रामचरण रामदास द्विवेदी को ड्रग्स और सेक्स की लत थी। वह कई महिलाओं के साथ यौन शोषण जैसी घटना को अंजाम दे चुका था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं वह अपनी मां के साथ भी ऐसे गंदे काम करता था। उसकी ऐसी घिनौनी हरकत से परेशान होकर उसकी मां ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर उसको जान से मारने की योजना बनाई। बताया जा रहा है। आरोपी मां ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर एक कॉट्रेक्ट किलर को 50,000 रुपये की सुपारी दी। जिन्होंने बीते 20 अगस्त को रामचरण मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गए। पुलिस को अगले दिन रामचरण का शव मिला।

जिसके बाद जांच की तो पता चला की रामचरण की मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर रामचरण की हत्या करवाई। वहीं रामचरण की मां ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मां के साथ तीन लोगों के गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें