फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत के लिए चाहिए थे रुपए, इसलिए कर दी हत्या

Wed, 17 May 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जेल में बंद एक व्यक्ति की जमानत के लिए रुपयों की जरुरत के चलते पिछले साल एक युवक की हत्याकांड में शामिल आरोपी को अलवर जिले की भिवाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी गांव सैदपुर, भिवाड़ी निवासी मुरारी है। हाल ही में सुपारी लेकर एक फार्मा कंपनी के मालिक पर जानलेवा हमले करने के मामले में मुरारी को गिरफ्तार किया था। तब पूछताछ में यातायात सलाहकार जितेंद्र सिंह के ब्लाइंड मर्डर का भी खुलासा हो गया। 

भिवाड़ी उपाधीक्षक सिद्धांत शर्मा के मुताबिक मुरारी से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उसके साथी अनिल उर्फ़ कट्टन का भाई पिछले वर्ष अलवर के माहेश्वरी गांव में हुई हत्या के जुर्म में जेल में बंद था। उसकी जमानत के लिए रुपयों की जरुरत थी। इसलिए अनिल उर्फ़ कट्टन ने मुरारी और एक अन्य परिचित मोहित के साथ मिलकर रुपए लूटने की योजना बनाई। मुरारी पहले आरटीओ ऑफिस में बतौर यातायात सलाहकार काम करता था। वहीं, हत्या का शिकार जीतेंद्र भी यातायात सलाहकार था। वहीं देर रात तक काम करता था। इससे मुरारी को जितेंद्र के पास काफी रुपए होने का अंदेशा था। 
विज्ञापन


साजिश के अनुसार योजना के तहत मुरारी और मोहित मृतक जितेंद्र की दुकान पर रुपए लूटने पहुंचे। जहां छीना—झपटी के दौरान मोहित ने गोली चलाकर जितेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही किसी अन्य नंबर से पुलिस कंट्रोल रूम को हत्या की सूचना दी। तब से पुलिस ब्लाइंड मर्डर हत्याकांड में आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुरारी की गिरफ्तारी के बाद भिवाड़ी पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। अब उसके अन्य साथी आरोपियों की तलाश है। बताया जा रहा है कि मुरारी के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज है। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें