आनंदपाल एनकाउंटर मामले में राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में केविएट दायर की गई है। एएजी ने सरकार की ओर से यह केविएट जोधपुर व जयपुर पीठ में लगाई है।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार को आनंदपाल के परिजनों की ओर से एनकाउंटर की सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर करने का अन्देशा है। इसे देखते हुए केविएट लगाई गई है। आनंदपाल के परिजन एनकाउंटर मामले में कोई याचिका लगाते है तो सरकार को अपना पक्ष रखने का मौका मिल सकेगा।
गौरतलब है कि 24 जून की चूरू के मालासर में कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर हुआ है। परिजन और विभिन्न सामाजिक संगठन इस एनकाउंटर को फर्जी बताकर इसकी सीबीआई से जांच की मांग कर रहे है।
इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में राजपूत समाज के लोग आज मौजूद है। इस विवाद में अभी तक आनंदपाल सिंह का अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ है।