फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा ये खूंखार जानवर, हैरान हैं वन अधिकारी

Thu, 04 Jan 2018 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व की सदर रेंज में भेड़िया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में लगे सीसीटीवी कैमरों में पहली बार एक खूंखार जानवर कैद हुआ है। तब से वन विभाग के आला अधिकारी भी हैरत में हैं। अधिकारियों ने जानवर की तलाश करने के लिए उसकी ट्रेकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल जानवर दोबारा नजर नहीं आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का टाइगर रिजर्व की सदर रेंज में भेड़िया दिखाई दिया है। यह पहला मौका है जबकि सरिस्का रिजर्व में भेड़िया देखा गया है। भेड़िया की यह चहलकदमी काली घाटी इलाके के जंगल में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में 10 दिसंबर को कैद हुई थी।

सरिस्का रिजर्व में भेड़िए के होने की जानकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को भी चौंका कर रख दिया है। अब वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम भेड़िए की टेरिटरी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणना के दौरान नहीं पता चला था भेड़ियों का

सरिस्का टाइगर रिजर्व - फोटो : demo pic
गौरतलब है कि इससे पहले 15 से 22 दिसंबर तक सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन्य जीव गणना चली थी। लेकिन गणना के दौरान भेड़िए की मौजूदगी का कोई पता नहीं लग सका था। भेड़िया दिखाई देने के बाद वन कर्मियों की मॉनिटरिंग भी बढ़ा दी गई है।

सरिस्का टाइगर रिजर्व के डीएफओ बालाजी करी ने कहा कि सरिस्का बाघ परियोजना में अब तक भेड़िए की मौजूदगी के कोई संकेत नहीं मिलते थे। लेकिन फोटो सामने आने के बाद दूसरे भेड़ियों की मौजूदगी भी पता लगाई जा रही है। साथ ही, जिस इलाके में भेड़िये की फोटो देखी है। वहां विशेष तौर पर कर्मचारी लगाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें