फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर पुलिस को है इस लुटेरे की तलाश

Fri, 23 Jun 2017 09:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
बाइक सवार संदिग्ध लुटेरे का हुलिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर शहर में राह चलती महिलाओं और आमजन से हो रही पर्स छिनने की वारदातों ने अलवर पुलिस को हिलाकर रख दिया है। वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बाजारों में लगे सीसीटीवी की फुटेज की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरु कर दी। जिसमें एक बाइक सवार संदिग्ध लुटेरे का हुलिया सामने आया है।
विज्ञापन


इस पर अलवर जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी में कैद संदिग्ध बाइक सवार बदमाश का फोटो जारी किया है। अलवर पुलिस को इस संदिग्ध युवक की तलाश है। ताकि दिनदहाड़े और देर शाम को सरेराह महिलाओं और राहगीरों से पर्स, मोबाइल छीनने की वारदातों पर नियंत्रण पाया जा सके और ऐसी वारदात करने वाले बदमाश को पकड़ा जा सके।

सीसीटीवी फुटेज में आए इस बदमाश ने अलवर के पुलिस कन्ट्रोल रूम के समीप पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आमजन से अपील कि है कि फोटो में दिख रहा संदिग्ध शख्स दिखाई देने पर या कोई जानकारी मिलने पर अलवर के कोतवाली थानाप्रभारी और अन्य पुलिस अफसरों को सूचना दें। पुलिस इस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें