फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट के बीच सड़कों पर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/कंकरखेड़ा/मेरठ। शहर में अलर्ट और कड़ी चौकसी के दावों के बीच बदमाश सड़कों पर उतर आए। मोदीपुरम, कंकरखेड़ा और शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

पता पूछा, चेन लूटी, फरार हुए
पल्लवपुरम फेज-1 निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर रोहताश कुमार मीना की पत्नी संतोष देवी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर के लॉन में खड़ी थीं। तभी पल्सर बाइक पर आए दो बदमाश उनसे एक मकान का पता पूछने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने संतोष के गले से चेन लूट ली। संतोष शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गईं। लेकिन बदमाश उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने चेकिंग भी कराई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। एसएसआई धारा सिंह का कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा।
बैग लेते ही 26 हजार उड़ाए
अंसल कोर्टियाड कॉलोनी मोदीपुरम निवासी शिवरण सिंह बुढ़ाना में भूमि विकास बैंक में मैनेजर हैं। वे शुक्रवार दोपहर कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से एक ऑटो में बैठे थे। जब वह कॉलोनी के सामने पहुंचे तो उतरते समय उन्होंने अपना बैग ऑटो में बैठे युवकों को पकड़ा दिया था। इसी बीच युवकों ने बैग में रखे करीब 26 हजार रुपये गायब कर दिए। मैनेजर जब घर पहुंचे तो इसका पता चला। वे तुरंत अपनी पत्नी के साथ मोदीपुरम चौकी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ऑटो की काफी तलाश की। लेकिन पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी मोदीपुरम ऋषिपाल सिंह के अनुसार ऑटो का नंबर पता लग गया है। जल्द ही चालक को पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाजार में कुंडल नोंचकर ले गए
प्रेमपुरी निवासी शशि गोयल पत्नी देवेंद्र गोयल अपनी सहेली के साथ शाम को गुरुनानक बाजार गई थीं। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश शशि के कानों से कुंडल नोंचकर ले गए। महिला शोर मचाते हुए बदमाशों की बाइक के पीछे भागी। लेकिन बदमाश उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी है।
लूट का शोर मचा
जवाहर नगर निवासी संजीव रोहटा रोड पर बाइक की सर्विस कराने गया था। इस बीच उसने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी कि उससे बाइक और नगदी लूट ली गई है। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने बताया कि मामला लूट का नहीं। मैकेनिक से 500 रुपये को लेकर आपसी विवाद का था।
बैग चुराता चोर धुना
मेरठ। ढबाई नगर निवासी शहजाद शुक्रवार को परिवार के साथ तिरंगा गेट के पास खरीदारी करने आया था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ ई-रिक्शा के पास खड़ी थी। जबकि बैग ई-रिक्शा में रखा था। इस बीच एक युवक ने बैग चोरी कर लिया। महिला ने उसे देखते ही शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोगों ने पीछा कर आरोपी चांद निवासी कांच का पुल लिसाड़ी गेट को पकड़कर बैग बरामद कर लिया। बाद में चोर को पीटकर नौचंदी पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

खास बात
पल्लवपुरम में महिला से चेन लूटी, मैनेजर के बैग से नगदी उड़ाई
कंकरखेड़ा में महिला से बाजार में कुंडल लूटे, बैग उड़ाता चोर धुना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें