फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को पढ़ाने गया था ट्यूटर, ऐसी अश्लील हरकतें की लजा गई मासूम

Thu, 14 Sep 2017 06:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
12 साल की एक बच्ची को घर पर पढ़ाने गए एक ट्यूटर ने ऐसी हरकतें की बच्ची भी लजा गई। सारा माजरा परिजनों तक पहुंचा तो ट्यूटर को अब सलाखों के पीछे जाना पड़ गया। यह मामला है राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर का। जहां आदर्श नगर थाना पुलिस ने आज 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थानाप्रभारी बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आदर्श नगर में रहने वाली एक महिला ने 13 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उनकी 12 साल की बेटी निजी स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा है। करीब 15 दिन पहले ही उन्होंने बेटी को पढ़ाने के लिए आरोपी ट्यूटर को रखा था। वह बच्ची को पढ़ाने के लिए घर पर ही आता था।

गत 9 सितंबर को बच्ची ट्यूशन कर बैडमिंटन खेलने के लिए नीचे गई थी। तभी आरोपी ट्यूटर बहला फुसलाकर नाबालिग बच्ची को दूसरे ब्लॉक की छत पर ले गया। जहां उसने बच्ची से अश्लील हरकतें की। तब बच्ची चिल्लाई तो आरोपी ट्यूटर भाग निकला। मामले की जानकारी बच्ची के परिजनों को हुई तब उसकी मम्मी ने आदर्श नगर थाने में पोक्सो एक्ट, छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें