फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांतरण खोलने की एवज में ली रिश्वत, पकड़ा गया पटवारी

Tue, 21 Nov 2017 04:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों एक हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजस्थान के चूरू  जिले में एसीबी  इंस्पेक्टर रमेश माचरा के नेतृत्व में की गई। एसीबी अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हरसहाय मीणा है। वह चूरू  जिले में सुजानगढ़ तहसील में सारोठिया पटवार मंडल में पटवारी है। उसके खिलाफ परिवादी तनसुख जाखड़ ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने जमीन का  नामांतरण खुलवाने के लिए पटवार कार्यालय में आवेदन किया था।
विज्ञापन


जहां आरोपी पटवारी हरसहाय ने नामांतरण खोलने की एवज में एक हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत का सत्यापन होने पर परिवादी तनसुख आज रिश्वत की राशि एक हजार रुपए लेकर आरोपी पटवारी हरसहाय मीणा के घर पहुंचा। जहां रिश्वत लेने के बाद ईशारा मिलते ही एसीबी टीम ने हरसहाय को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उससे रकम बरामद कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें