फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरूंजी के दर्शन करने आए युवक ने लगाया फंदा, ये थी वजह

Tue, 04 Jul 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भैंरूजी मंदिर में दर्शन करने आए एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन

 
खुदकुशी करने वाला युवक शिवकुमार हनुमानगढ़ जिले के नोहर का रहने वाला था और वह एम्बुलेंस चलाता था। वह परिवार समेत सीकर के प्रसिद्ध हर्ष पर्वत हर्षनाथ भैरूंजी के दर्शन करने आया था। पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य लोग खाना खाकर मंदिर में आराम कर रहे थे, तभी शिवकुमार वहां से चला गया और घाटी में एक पेड पर तौलिये का फंदा बनाकर लटक गया। परिजनों ने तलाशा तो वह गहरी घाटी में एक पेड़ पर लटका मिला। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार, शिव कुमार के गले में गांठ थी। यह कैंसर की गांठ होने की आशंका के चलते वे कई दिनों से अवसाद में था। परिजनों के अनुसार इस परेशानी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें