फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : ट्रक और टवेरा की टक्कर में नौ घायल, ग्रामीण ले भागे सामान

Tue, 04 Jul 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्‍त टवेरा और ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे के करीब इलाहाबाद से गाजीपुर जा रही तेज रफ्तार टवेरा और ट्रक में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में टवेरा सवार नौ लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक और टवेरा को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घायलों ने बताया कि मौके पर मौजूद रहे मदद करने की बजाय उनका मोबाइल, पर्स सहित अन्य सामान लेकर भाग निकले। सभी मदद मांग रहे थे लेकिन ग्रामीणों का ध्यान उनके सामानों पर था।

इलाहाबाद के घूरपुर की कनकलता व कृष्णलता, मियादादपुर की कंचन, प्रतापगढ़ बाबूगंज के गौरीशंकर व पुरुषोत्तम, प्रतापगढ़ के चालक रामबाबू, ज्ञानपुर के विष्णु मोदनवाल, रंजन व सुधांशु गाजीपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बसनी स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप सामने से आ रहे ट्रक से टवेरा की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टवेरा बेहद तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा का ड्राइवर उसी में फंस गया और काफी देर की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।

आननफानन में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां कनकलता, कंचन, रामबाबू और गौरीशंकर की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया जबकि सुधांशु का उपचार बाबतपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें