फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई मेरे कार्यकर्ता पर हाथ उठाता, तो गर्दन मरोड़ देता

Fri, 03 Mar 2017 01:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत
विज्ञापन
कोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसवालों के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा  है। भाजपा विधायक भवानी सिहं राजावत ने बयान दिया है कि यदि कोई अधिकारी मेरे कार्यकर्ता पर हाथ उठाता, तो उसकी गर्दन मरोड देता। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी नवनीत महर्षि ने कहा था कि थाने में सीआई से मारपीट बहुत गंभीर मसला है। मैं होता तो मारपीट करने वालों का हाथ तोड़कर उनके हाथ में दे देता। भवानी से इसी बयान पर पलटवार किया है।
विज्ञापन


कोटा में पिछले चार दिन से खाकी और खादी के बीच का विवाद चल रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने  अध्यक्ष अशोक परनामी को कोटा भेजा, जिससे विवाद कुछ शांत हो सके। लेकिन भवानी सिंह राजावात ने गर्दन मरोड़नेवाला बयान देकर विवाद को और हवा दे दी। विधायक के पति द्वारा पुलिस अधिकारी को थप्पड मारने के बाद पैदा हुआ विवाद पार्टी के लिए इस हद तक परेशानी का कारण बन गया है। अशोक परनामी और कोटा जिले के प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कोटा में घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी बैठक की।

ठक में कई बार परनामी को कार्यकर्ताओं के रोष का सामना करना पडा। पुलिस अधिकारियों ने भी अपना पक्ष रखा। इन बैठकों के बाद परनामी और सैनी खुल कर कुछ भी बोलने  से बचते नजर आए। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। कोटा में रोजाना काग्रेस कार्यकर्ता विधायक और उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। मामला जातिगत रूप लेता जा रहा है। इस कारण भी राजे इस मामले को जल्द निपटाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें