राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक मीट (ग्राम) की जयपुर में सफलता के बाद सरकार ने इसके दूसरे संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है। ग्राम—2017 के आयोजन की जिम्मेदारी कोटा को दी जाएगी। यह आयोजन मई में होने की संभावना है।
ग्राम के दौरान इसमें देश—विदेश में कृषि के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी कृषकों को दी जाएगी। साथ ही कृषि उत्पादों पर आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए एमओयू भी साइन होंगे। संभागीय आयुक्त रघुवीर सिंह मीणा ने इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तैयारी के निर्देश जारी किए हैं। राज्य स्तरीय ग्राम के आयोजन में संभाग के प्रत्येक गांवों से उन्नतशील किसानों का चयन करने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
ग्लोबल एग्रीेटेक मीट का आयोजन का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीकी की जानकारी देकर सरकार की मंशा के अनुरूप आमदनी बढ़ाना है। इस तीन दिवसीय आयोजन में कोटा संभाग के प्रत्येक गांव से किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। सन्तरा, लहसून, धनिया, चावल एवं सोयाबीन पर आधारित बडे उद्योगांे के एमओयू होने की संभावना रहेगी।