फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण: सुब्रह्मण्यम स्वामी

Mon, 20 Nov 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
subramaniam swamy
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि अगले साल दिवाली से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। जयपुर में सोमवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए स्वामी ने कहा कि मंदिर के निर्माण की हर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण की तैयारी और भूमिका तय हो चुकी है। अयोध्या में विशाल मंदिर का निर्माण किया जाएगा। स्वामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है, जो पूजा के मूल अधिकारों से जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर को उस पर सुनवाई होनी है। अगले साल मार्च तक सुनवाई पूरी हो जाएगी और तीन-चार महीने यानी जुलाई-अगस्त तक फैसला हो जाएगा। स्वामी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में ही होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिवाली से पहले मंदिर निर्माण की शुरुआत हो सकेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें