फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिश्ता बन आया ये जवान, बचा ली छात्रा की जान

Mon, 21 Aug 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जान बचाने वाला जवान(गोले में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रोजाना की तरह जवान ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसे किसी के तालाब में गिरने की आवाज आई। जवान तालाब की ओर दौड़ा  और उसमें कूद गया। जवान ने एक जान को समय रहते बचा लिया।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के कोटा जिले की है। यहां गुमानपुरा थाने का कांस्टेबल हरदेव सिंह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह किशोर सागर तालाब के पास पहुंचा, उसे किसी के तालाब में किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद तो हरदेव सिंह ने बिना किसी देर तुरंत तालाब में छलांग लगा दी और छात्रा की डूबने से बचा लिया।

उसकी दिलेरी देखकर तालाब में बोटिंग कराने वाला भी तुरंत वहां पहुंच गया और छात्रा को पानी से बाहर निकालने में जवान की मदद में जुट गया। पानी में डूबने के चलते छात्रा बेसुध हो गई, जिसे तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल की पढ़ाई कर रही है छात्रा

पानी से छात्रा को बाहर निकालते - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था। छात्रा ने अपना नाम सेजल गुप्ता बताया है। वह मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली है और यहां कोटा के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा सेजल ने अभी और कोई जानकारी पुलिस को नहीं बताई है। हालांकि, पुलिस ने सेजल के परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है।

राहगीरों के मुताबिक छात्रा ने तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की है, वहीं अभी पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि छात्रा कूदी थी या फिर उसका पैर फिसला था। परिजनों के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें