फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवामहल पूर्व जोन में पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित

Tue, 01 Aug 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हवामहल पूर्व जोन में पट्टा वितरण कार्यक्रम - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
हवामहल पूर्व जोन में घाटगेट फायर स्टेशन पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर के अंतर्गत लोगों को पट्टों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर विधायक और प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अशोक परनामी रहे। पट्टा वितरण समारोह में कच्ची बस्ती और स्टेट ग्रांट के 101 पट्टों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


यह पट्टा वितरण अशोक परनामी, महापौर अशोक लाहोटी, उप महापौर मनोज भारद्वाज, आयुक्त रवि जैन, अतिरिक्त आयुक्त डॉ हरसहाय मीणा और क्षेत्रीय पार्षदों ने लोगों को पट्टे वितरित किए। कार्यक्रम में विधायक परनामी ने महापौर अशोक लाहोटी की कार्य प्रणाली और महापौर जन सुनवाई की प्रशंसा की। परनामी ने बताया कि वसुन्धरा राजे के कार्यकाल में लोगों की हर तरह की समस्या को सुना जा रहा है।

मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर में लोगों को पट्टे देने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है।  महापौर अशोक लाहोटी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर आयोजित करवाए हैं। लोगों को इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहिए। नगर निगम जयपुर भी इन शिविरों के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।           
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें