आज से राजस्थान समेत उत्तरी भारत में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। जिसमें विजिबिलिटी 50 मीटर या उससे भी कम रह सकती है। राजस्थान में राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में इसका असर भी दिखने लगा है। फलौदी में रात का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि हनुमानगढ़ के संगरिया में प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान बीकानेर में 5, करौली में 5.4, हनुमानगढ़ के संगरिया में 6.1, सिरोही और श्रीगंगानगर में 7.1, चूरू में 7.6, भीलवाड़ा में 7.8, सीकर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सुबह और देर शाम से रात तक कोहरा और धुंध छाये रहने लगे हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश औ मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान ज्यादातर जगहों पर 7 से 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
तापमान में 5 डिग्री तक आएगी गिरावट
अगले 5 दिन में रात के न्यूनतम और दिन के अधिकतम तापमान में भी 2 से 5 डिग्री तक गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। राजस्थान में 12 जिलों- अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरोही-माउंट आबू में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है।
पहाड़ी इलाकों से आ रहीं बर्फीली हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ निकलने के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। हिमालय क्षेत्र में गिरी बर्फ से सर्द हवाएं मैदानी भागों में आ रही हैं। जिससे सर्दी बढ़ रही है। जबकि एक दिन पहले तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाये रहने और बारिश के कारण हुई थी। बादल छंटने के साथ ठंड लगातार बढ़ रही है।
ठंड में रहने पर फ्रॉस्टबाइट हो सकता है
मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड का एहसास ज्यादा रहेगा। ठंड में लम्बे समय तक रहने से 'फ्रॉस्टबाइट' (शीतदंश) हो सकता है। पाला और शीत लहर दलहनी फसलों और पशुओं को भी प्रभावित कर सकते हैं।
शीतलहर से बचाव के उपाय
-ठंड में लम्बे वक्त तक रहने से बचें।
-अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को कवर करें। ताकि बॉडी में एनर्जी और हीट की कमी नहीं हो।
-बाहरी एक्टिविटीज से बचें या सीमित करें।
-फ्रॉस्टबाइट या हाइपोथर्मिया (शरीर का ठंडा पड़ना) होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
- पालतू जानवरों औ पशुओं-मवेशियों को ठंडे मौसम से बचाने के लिए शेड और कवर की व्यवस्था करें। ऊपर से गर्म कपड़े भी ओढ़ाए जा सकते हैं।
- किसान रबी की फसलों में सुबह-शाम सिंचाई दें। इससे पाले से फसल बचेगी। तापमान कंट्रोल रहेगा और नमी बनी रहेगी।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर |
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
| अजमेर |
25.8 |
9 |
| भीलवाड़ा |
28 |
7.8 |
| टोंक-वनस्थली |
27.2 |
8.3 |
| अलवर |
25 |
12.5 |
| जयपुर |
25.4 |
8.2 |
| झुंझुनूं-पिलानी |
23.3 |
9.6 |
| सीकर |
23 |
8.6 |
| कोटा |
27.5 |
12 |
| बूंदी |
27 |
10.2 |
| चित्तौड़गढ़ |
29.2 |
9.2 |
| उदयपुर-डबोक |
28.4 |
9.2 |
| बाड़मेर |
26.4 |
10 |
| पाली-जवाईबांध |
26.6 |
10.6 |
| जैसलमेर |
20.3 |
6.9 |
| जोधपुर |
25.3 |
9 |
| फलौदी |
27 |
4.4 |
| बीकानेर |
19.8 |
5 |
| चूरू |
18.6 |
7.6 |
| श्रीगंगानगर |
16.7 |
7.1 |
| धौलपुर |
25.8 |
11.5 |
| नागौर |
21.7 |
7.7 |
| बारां-अंता |
26.1 |
9.5 |
| डूंगरपुर |
29.8 |
14.9 |
| हनुमानगढ़-संगरिया |
13.4 |
6.1 |
| जालोर |
26.5 |
9.6 |
| सिरोही |
21.1 |
7.1 |
| फतेहपुर-सीकर |
22.4 |
9.6 |
| करौली |
24.5 |
5.4 |