फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सर्दी से बचाव के लिए सिगड़ी जलाकर सोए एक युवक की दम घुटने से मौत, दो की बिगड़ी तबीयत

Fri, 30 Dec 2022 08:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके के जयसिंहपुरा में स्थित एक फार्म हाउस में काम करने वाले तीन युवक तेज सर्दी से बचने के लिए कमरे में सिगड़ी जला कर सो गए। जिससे कुछ घंटों बाद ही एक युवक की मौत हो गई और दो युवकों की हालत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मृतक अभिमन्यु मंडल उर्फ मनु । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के भांकरोटा थाने की जांच अधिकारी एसआई सरोज ने बताया कि घटना अलसुबह की है। फार्म हाउस के मालिक कपिल सोनी ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी  कि इलाके के जयसिंहपुरा स्थित एक फार्महाउस में एक युवक की मौत हो गई है। उसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचे, तो देखा एक युवक मृत अवस्था में फार्म हाउस के एक कमरे में पड़ा है। शव के पास ही सिगड़ी रखी हुई मिली।  मृतक के साथ सोए दो युवकों की हालत भी खराब मिली।  उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया। प्रथमदृष्टया युवक की मौत सिगड़ी के धुएं से दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


फार्म हाउस में पिछले एक साल से काम कर रहा था मृतक
एसआई सरोज ने बताया कि मृतक बिहार निवासी अभिमन्यु मंडल उर्फ मनु पिछले एक साल से फार्म हाउस में घरेलू नौकर था। पूछताछ में सामने आया कि बर्थडे पार्टी सुबह 5 बजे खत्म हुई। उसके बाद तीनों युवक सोने के लिए कमरे में आ गए। सर्दी से बचने के लिए मृतक अभिमन्यु ने ही कमरे में सिगड़ी जलाई थी। उसके बाद तीनों सो गए। सुबह करीब 11 बजे मृतक के साथी दो युवकों की हालत खराब हुई, तो उन्होंने गेट खोला और उल्टियां की। उन्हें अपना तीसरा साथी युवक अभिमन्यु मंडल मृत मिला। उसके बाद फार्म हाउस के स्टाफ ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फार्म हाउस के मालिक कपिल सोनी ने पुलिस को सूचना दी।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें