फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजीव गांधी फाउंडेशन का FRCA लाइसेंस रद्द, गहलोत बोले-गांधी परिवार को सेवा करने से नहीं रोक सकते

Sun, 23 Oct 2022 02:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम लाइसेंस रद्द करने पर सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गांधी परिवार को बदनाम करने का कुप्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने गांधी परिवार से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे मोदी सरकार की राजनीतिक दुर्भावना करार दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दोनों संस्थानों का भूकंप, सुनामी, कोविड समेत हर आपदा में पीड़ितों की मदद का इतिहास रहा है। राजीव गांधी फाउंडेशन अनाथों, महिलाओं और दिव्यांगों की सेवा का काम करता है। राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट महिला सशक्तिकरण और दृष्टिबाधितों की सेवा का कार्य कर रहा है। 


सीएम गहलोत ने कहा कि सिर्फ राजनीतिक कारणों से इन संस्थानों पर हमला करना मोदी सरकार की गांधी परिवार को बदनाम करने का कुप्रयास है। मोदी सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, गांधी परिवार को जनता की सेवा करने से नहीं रोक सकती है। ऐसे कुप्रयासों से मोदी सरकार जनता की नजरों में खुद को ही एक्सपोज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें