दिवाली पर आगजनी से निपटने के लिए ंअग्निशमन विभाग ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। फायर ब्रिगेड को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिवाली पर आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जयपुर शहर में 12 फायर स्टेशन के साथ 12 पुलिस स्टेशन पर भी अग्निशमन की गाड़ियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही विभाग ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दुर्घटना से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहेगी। वहीं तंग गलियों में आग से निपटने के लिए फायर बाइक मोर्चा संभालेंगी। अपनी 63 गाड़ियों के साथ कर्मचारियों की एक्स्ट्रा ड्यूटी भी लगाई है। जो 24 घंटे मुस्तैदी से काम करेगी।
शहर में मौजूद 12 फायर स्टेशन में से आठ ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में जबकि चार हेरिटेज नगर निगम क्षेत्र में हैं। शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए फायर टीम पूरी तरह सक्षम हैं। इस बार फायर स्टेशन के अलावा 12 पुलिस थानों पर भी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही अग्निशमन केंद्र पर सीधी सूचना के लिए एक डेडीकेटेड टेलीफोन नंबर भी सार्वजनिक किया गया है।