फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत बोले-राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने 250 नेताओं ने दी सहमति, वह नहीं बने तो सब हो जाएंगे निराश

Mon, 22 Aug 2022 04:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का मुद्दा कांग्रेस का आंतरिक मुद्दा है। भाजपा को क्यों चिंता हो रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर फिर से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बने तो पार्टी में लोग निराश हो जाएंगे और कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री गहलोत ने इससे पहले भी अपने कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी को खारिज कर दिया था। अब सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि राहुल गांधी के अलावा कोई और अध्यक्ष नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पिछले 25 साल से गांधी परिवार ने कोई पद नहीं रखा है। कांग्रेस अध्यक्ष कौन बनेगा, यह पार्टी का अंदरूनी मुद्दा है। मोदी जी को राहुल गांधी से क्यों डर लगता है। क्यों राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से भाजपा को चिंता हो रही है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि मैंने खुद 250 नेताओं से बात की है। जिसमें सब ने राहुल गांधी के नाम पर सहमती जतायी है।

इससे पहले भी गहलोत पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बता चुके हैं। सीएम ने कहा था कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो पार्टी के सामने बड़ा संकट बन जाएगा। कई लोग निराश हो जाएंगे। कई लोग घर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं कह रहा हूं कि मुझे अध्यक्ष नहीं बनना है। मेरे अध्यक्ष बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। मुख्यमंत्री गहलोत के इस बयान के बाद राजस्थान में सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें