फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: 203 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी, जानिए कहां कितने केंद्र खुलेंगे

Sat, 25 Mar 2023 01:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में प्रदेश के एक हजार गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। इसी क्रम में 26 जिलों के 203 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार प्रदेश के गांव-ढाणी तक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार लगातार कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 26 जिलों के 203 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से उप स्वास्थ्य केंद्रों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 203 पदों का भी सृजन होगा। इससे स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन


इनमें सीकर के 26, दौसा के 21, झुंझुनू के 19, अलवर के 14, जयपुर, अजमेर एवं नागौर के 12-12, राजसमंद एवं टोंक के 9-9, कोटा के 8, करौली के 7, भरतपुर एवं हनुमानगढ़ के 6-6, चूरू, भीलवाड़ा एवं सवाई माधोपुर के 5-5, बारां, जोधपुर एवं सिरोही के 4-4, चितौड़गढ़, उदयपुर व धौलपुर के 3-3, बांसवाड़ा और जालौर के 2-2, बाड़मेर और पाली का 1-1 गांव शामिल हैं।

सीएम गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में प्रदेश के एक हजार गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की गई थी। इनमें से 797 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति पूर्व में ही जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें