फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan weather: नया विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश में होली तक खुशगवार रहेगा मौसम, रविवार को भी बूंदाबांदी के आसार

Sat, 04 Mar 2023 02:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव आएगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
बारिश की संभावना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में दो दिन हो रही बूंदाबांदी ने कई शहरों में लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया है। शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक घुल गई। जेएलएन मार्ग, जगतपुरा, टोंक रोड, सीतापुरा सहित अन्य जगहों पर बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी बनी रही। राजस्थान में फरवरी से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। पिछले पांच दिन गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया।

विज्ञापन


होली तक राहत रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार होली तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर समेत अन्य जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव आएगा। रविवार—सोमवार को अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के 14 जिलों में बारिश की संभावना है। रविवार को जयपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद देर शाम से मौसम शुष्क होने लगेगा और छह मार्च से एक बार फिर प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक सिस्टम और उत्तर भारत में एक्टिव हो रहे विक्षोभ से मध्य भारत के राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्सों में एक नया तंत्र सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें