फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CBI ने घूसखोरी के आरोप में छह को किया गिरफ्तार, 40 लाख रुपये बरामद

Sat, 31 Dec 2022 11:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीबीआई ने वित्तीय सलाहकार, लेखा अधिकारी, कनिष्ठ अनुवादक सहित चार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये रिश्वत देकर बिलों का भुगतान करवा रहे थे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को घूसखोरी के मामले में दक्षिण पश्चिम कमान के एकीकृत वित्तीय सलाहकार समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारियों ने तलाशी के दौरान 40 लाख रुपए बरामद किए हैं।

विज्ञापन

सीबीआई ने एक एकीकृत वित्तीय सलाहकार, एक लेखा अधिकारी, घूसखोरी के आरोप में दक्षिण पश्चिमी कमान, जयपुर में कार्यरत कनिष्ठ अनुवादक और चार अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीन निजी फर्मों के अभियुक्तों ने साजिश रची और दक्षिण पश्चिमी कमान में विभिन्न स्थानों के लिए संरक्षण सेवाओं की आउटसोर्सिंग से संबंधित सभी कार्यों को प्राप्त कर रहे थे। इन कार्यों के आवंटन में अनुचित पक्ष लेने के साथ-साथ जीईएम के प्रावधानों को भी दरकिनार कर एकीकृत वित्तीय सलाहकार व दक्षिण पश्चिमी कमान जयपुर के कर्मियों को रिश्वत देकर बिना आपत्ति के बिलों का भुगतान करवा रहे थे। 


आरोप है कि कथित IFA खातों के साथ मिलीभगत से अधिकारी, कनिष्ठ अनुवादक, पीसीडीए, दक्षिण पश्चिमी कमान के साथ-साथ जयपुर स्थित एक कंपनी का एक निजी व्यक्ति (जो लोक सेवकों के लिए बिचौलिए के रूप में काम कर रहा था) निजी ठेकेदारों से अवैध संतुष्टि की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें