राजस्थान यूनिवर्सिटी में पुलिस से उलझते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विश्वविद्यालय में आज सुबह छात्रों व पुलिस में झड़प हो गई। प्रदर्शन की जगह को लेकर पुलिस और छात्र आपस में भिड़ गए। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों का वहां से खदेड़ा।
बीकानेर में धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट के विरोध में एबीवीपी की ओर से आज जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एबीवीपी ने पहले यूनिवर्सिटी कैम्पस में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद जब छात्रों ने कैम्पस से बाहर जाने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।